मध्यप्रदेश: विश्व हिंदू परिषद ने मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह अपने स्कूल में हिन्दू बच्चों को सांता क्लॉज ना बनाएं। विश्व हिंदू परिषद ने चिट्ठी में कहा भोपाल विश्व हिंदू परिषद प्रान्त मध्यभारत प्रान्त के सभी विद्यालयो में जो छात्र सनातन हिन्दू धर्म और परम्परा को मानते हैं, उन छात्रों को विद्यालय में होने बाले क्रिसमस के कार्यक्रम में सांताक्लॉज बना रहे हैं और क्रिसमस ट्री भी लाने का बोल रहे हैं ।यह हमारी हिन्दू संस्कृति पर हमला है, हिंदू बच्चों को ईसाई धर्म में प्रेरित करने हेतु यह षड्यंत्र है, आर्थिक रूप से भी ऐसी ड्रेस या पेड़ से अभिभावकों का नुकसान है।विद्यालय हिंदू बच्चों को सांता बनाकर ईसाई धर्म के प्रति श्रद्धा और आस्था उत्पन्न करने का काम कर रहा क्या???हमारे हिंदू बच्चे राम बने, कृष्ण बने, बुद्ध बने, गौतम, महावीर बने, गुरु गोविंद सिंह बने, यह सब तो बनना चाहिए, क्रांतिकारी बने, महापुरुष बने, परंतु सांता नहीं बनना चाहिए ।ये भारत भूमि संतों की भूमि है, सांता की नहीं।अतः सभी विद्यालयो से आग्रह हैं की हिन्दू बच्चों को अभिभावको की अनुमति के बिना सांताक्लॉज नहीं बनाये और यदि कोई विद्यालय ऐसा करता है तो उस विद्यालय के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद वैधानिक कानूनी कार्यवाही करेगी।प्रान्त के सभी जिलो में यह पत्र सभी विद्यालयो को दिए जा रहे हैं।



