flight में छात्र ने किया सहयात्री यात्री पर पेशाब,पीड़ित यात्री ने किया FIR कराने से इंकार

0

IGI एयरपोर्ट DCP ने जानकारी दी कि अमेरिकन एयरलाइंस की दिल्ली-JFK की उड़ान में एक यात्री ने कथित तौर पर एक अन्य यात्री पर पेशाब करने की घटना आई। एक यात्री द्वारा दूसरे पर पेशाब करने की शिकायत मिली है। आरोपी की पहचान आर्य वोहरा के नाम से हुई है। वह US में एक छात्र है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा हम घटनाओं के क्रम को लेकर एयरलाइन कंपनी (अमेरिकन एयरलाइंस) के संपर्क में हैं। पीड़ित यात्री न तो अपना नाम सार्वजनिक करना चाहता है और न ही शिकायत दर्ज कराना चाहता है।दिल्ली DCP देवेश कुमार महला ने कहा एयरलाइंस ने शिकायत दी है जिसमें उन्होंने आरोपी को हमें सौंपा है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने उड़ाने के दौरान बाधा पहुंचाई और सहयात्री पर पेशाब किया है। हम IPC और नागरिक विमानन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। पीड़ित ने सामने आने से मना कर दिया है। DCP देवेश कुमार महला ने आगे कहा हमने केस दर्ज कर लिया है और अब मामले में आगे की जांच करेंगे। हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि पीड़ित हमें सहयोग करे। आरोपी का नाम आर्यन वोहरा है। हम जल्द जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दायर करेंगे। अभी आरोपी को रिहा कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here