झारखंड पुलिस में एडीजी ट्रेनिंग पद पर पदस्थापित प्रिया दुबे के खिलाफ राज्य सरकार ने विभागीय कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि आरपीएफ के तत्कालीन कमांडेंट संतोष दुबे जो की प्रिया दुबे के पति हैं,पर CBI ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज करवाया था। CBI ने 1997 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रिया दुबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग करते हुए इस मामले में राज्य सरकार को पत्र लिखा था। सीबीआई पटना ने साल 2013 में प्रिया दुबे के पति संतोष कुमार दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसके बाद सीबीआई ने राज्य सरकार से प्रिया दुबे के खिलाफ भी मामले में जांच के लिए अनुमति मांगी थी।लेकिन राज्य सरकार ने प्रिया दुबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू नहीं की थी। मामले में सीबीआई ने संतोष दुबे के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। वहीं प्रिया के खिलाफ सरकार को विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया था। हालांकि सरकार ने कार्रवाई नहीं की, इसी कारण से वह आईजी से एडीजी रैंक में प्रोन्नत हो गईं।इस वक्त वर्तमान में वे झारखंड एडीजी ट्रेनिंग के पद पर पदास्थापित है।केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रिया दुबे पर विभागीय कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखे जाने के बाद अब उनपर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



