रांची : झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों, मूलवासियों एवं आम लोगों के जीवन स्तर में बदलाव ला रही झारखण्ड सरकार की योजनाओं एवं उनके द्वारा हो रहे बदलावों को केंद्र सरकार द्वारा सराहा गया है।भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत चलने वाले “श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन (SPMRM)” ने ग्रामीण विकास के विभिन्न मापदंडों पर झारखंड को पूरे देश में 9वां रैंक दिया है।इस उपलब्धि पर सीएम चम्पई सोरेन ने कहा ”आप सभी के सहयोग से, झारखंड के आम जनता की सेवा एवं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का हमारा अभियान जारी रहेगा।”मालूम हो कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन 2016 में लॉन्च किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विशेष तौर पर आर्थिक, तकनीकी और सुविधाओं एवं सेवाओं के क्षेत्र में ग्रामीण-शहरी विभाजन को कम करना है।SPMRM के प्रयोजनों हेतु ‘रुर्बन क्षेत्र’ लगभग 30 से 40 लाख की आबादी वाले 15-20 गाँवों के समूह को संदर्भित करता है।SPMRM ग्रोथ क्लस्टर बुनियादी ढाँचा, सुविधाएँ प्रदान करना और औद्योगीकरण को बढ़ावा देना सुनिश्चित करके शहरी प्रवास को कम करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।



