रांची : रातू थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क दुर्घ*टना हुई है। चैती छठ के मौके पर अर्घ्य देने रातु तालाब जा रहे कुछ श्रद्धालुओं को लेकर जा रही पिकअप वैन ने बालू लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी जिस कारण तीन लोगों की मौ*त हो गई.बताया जा रहा है कि पिकअप वैन चालक एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर को पार कर बालू लदे ट्रैक्टर से टकरा गया।जानकारी के मुताबिक़ पिकअप वैन चलाने वाले ड्राइवर का ही परिवार गाड़ी में सवार था।यह घटना जिले के रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड़ के शिव मंदिर के पास की है।मृ*तकों में चटकपुर निवासी दो महिला कमला देवी (55वर्ष), कौशल्या देवी (55 वर्ष) और अराध्या कुमारी (9 वर्ष) शामिल हैं।



