15 जून-29 जून तक ”विशेष आयुष्मान पखवाड़ा”,5 लाख तक की निःशुल्क चिकित्सा

0
champai soren

रांची : राज्य के गुलाबी, पीला एवं हरा राशन कार्डधारी परिवार को 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क ईलाज दिया जा रहा है। राज्य के समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के वार्ड कार्यालय में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निःशुल्क कैम्प का आयोजित किये जा रहे है। इस अवसर का लाभ उठाने एवं अपना और अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाने के लिए अपील की गयी है।आज आज अपने कार्यालय कक्ष में राज्य में आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत अच्छादित लाभुकों का ई केवाईसी के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु 15 जून से 29 जून 2024 तक आयुष्मान पखवाड़ा को लेकर बैठक करते हुए सम्बंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं:आयुष्मान कार्ड राज्य के सभी पंचायत भवन, वार्ड, सरकारी एवं निजी अस्पताल एवं प्रज्ञा केन्द्रों पर निःशुल्क बनाये जाते है।सहिया द्वारा घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान एप्प के द्वारा “स्वयं” भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकता है।

योजनान्तर्गत मिलने वाली सुविधाएं:आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपना राशन कार्ड एवं आधार कार्ड अवश्य साथ लाएं।प्रतिवर्ष, प्रति परिवार 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधाराज्य एवं देश के किसी भी सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पताल में पाएं निःशुल्क ईलाज ।अस्पतालीकरण के दौरान निःशुल्क जाँच, भोजन, दवाईयाँ एवं रहने की सुविधा ।अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद आवश्यकतानुसार 15 दिनों तक की दवा उपलब्ध कराई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here