रांची : कल 17 जून,2024 को बकरीद को लेकर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.राज्य के विभिन्न जिलों में 4900 पुलिस बल, 5 कंपनी CRPF, एक कंपनी CRPF की रैपिड एक्शन फोर्स, छह कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस के अलावा 5000 होमगार्ड जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गयी है. इसके अलावा सभी जोन के IG-DIG के पास एक हजार रिजर्व पुलिस बल रखा गया है.संवेदनशील स्थानों में ख़ास इंतजाम किये गये हैं इन इलाकों में दंगा नियंत्रण उपकरणों, लाठी, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन शील्ड, टियर गैस गन जैसे उपकरणों के साथ जवानों की तैनाती की जाएगी. जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह और राजधानी रांची में पुलिस की खास निगरानी रहेगी.रांची नगर निगम बकरीद को लेकर शहर की सभी मस्जिदों और ईमामबाड़ा में विशेष सफाई अभियान चलायेगा. इन जगहों पर नालियों की सफाई, सड़कों पर झाड़ू लगाने के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव के निर्देश जारी किए गए हैं.




