जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ ईद उल अज़हा पर्व को लेकर केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक कर डीसी ने आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील किया । डीसी बाताया कि सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं, विधि व्यवस्था संधारण में जिलेवासियों से भी सहयोग अपेक्षित है । सोशल मीडिया एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, भ्रामक एवं अपुष्ट खबरों को प्रचारित-प्रसारित नहीं करें, ऐसा करते पाये जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा कार्यालय सभागार में मासिक आपराधिक गोष्ठी एवं समीक्षात्मक बैठक की गई। आयोजित बैठक में विधि व्यवस्था संधारण हेतु, काण्डो के त्वरित निष्पादन एवं अपराध पे लगाम लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.बकरीद पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।




