माराडोना के जाने से सौरव गांगुली दुखी, कहा-मेरा हीरो चला गया

0

Souravमहान फुटबॉलर और अर्जेंटीना को 1986 में वर्ल्ड कप जिताने वाले डिएगो माराडोना (Diego Maradona) का बुधवार को निधन हो गया. डिएगो माराडोना की मौत के बाद पूरी दुनिया में उनके फैंस में मायूसी छा गई. माराडोना के निधन से भारतीय खेल समुदाय भी शोक में डूब गया और सोशल मीडिया पर इस महानायक को श्रृद्धांजलि दी गई. भारत में सिर्फ फुटबॉलर ही नहीं बल्कि क्रिकेटर भी माराडोना के फैन थे और उनकी मौत से उन्हें भी काफी दुख पहुंचा. बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने अपने नायक को खो दिया.

सौरव गांगुली को डिएगो माराडोना की मौत से बड़ा झटका लगा. उन्होंने ट्विटर पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा कि उन्होंने आज अपना हीरो खो दिया. गांगुली ने ट्वीट किया, “मेरा हीरो अब नहीं रहा. मेरे जीनियस तुम्हारी आत्मा को शांति मिले. मैं तुम्हारे लिए फुटबॉल देखता था.”
सचिन तेंदुलकर ने भी माराडोना की मौत को खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताया. उन्होंने लिखा, “फुटबॉल और खेल की दुनिया ने आज एक महानतम खिलाड़ी खो दिया. डिएगो माराडोना आपकी आत्मा को शांति मिले. आपको याद किया जाएगा.”
इरफान पठान ने लिखा, “मैं बचपन में फुटबॉल के बारे में ज्यादा नहीं जानता था लेकिन माराडोना कौन थे ये मुझे मालूम था. आत्मा को शांति मिले माराडोना.” खिलाड़ियों के अलावा आईपीएल टीमों से लेकर कई विदेशी क्रिकेटरों ने भी माराडोना की मौत पर शोक व्यक्त किया.भारत के बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, “खेल के महानायकों में एक एक डिएगो माराडोना का निधन. खेल जगत के लिए दुखद दिन. उनके परिवार, दोस्तों और हितैषियों के प्रति संवेदना.”

दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में गिने जाने वाले माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. माराडोना 60 साल के थे और वो दिल की बीमारी से जूझ रहे थे. पिछले कुछ दिनों से माराडोना की तबीयत बिगड़ी हुई थी और हाल ही में उनकी एक सर्जरी भी हुई थी.

डिएगो माराडोना ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए. 5 फीट 5 इंच लंबे इस खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के लिए 91 मैचों में 34 गोल दागे. साल 1986 में माराडोना के गोल के दम पर ही अर्जेंटीना वर्ल्ड कप जीता. माराडोना का इंग्लैंड के खिलाफ वो गोल हैंड ऑफ गॉड के नाम से मशहूर है. माराडोना ने अपने सीनियर क्लब करियर में कुल 259 गोल दागे. जिसमें माराडोना नेपोली, बार्सिलोना, सेविला जैसे बड़े-बड़े क्लब्स का हिस्सा रहे.

Ranjana