सिक्किम: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM ) के चीफ और राज्य के वर्तमान सीएम प्रेम सिंह तमांग रेनॉक और सोरेंग-चाकुंग निर्वाचन क्षेत्रों से विधानसभा चुनाव लड़ थे.वे दोनों ही सीटों से जीत गए हैं. सीएम प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM )ने सिक्किम विधानसभा चुनाव में 32 विधानसभा सीटों में से 17 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा पार कर सत्ता बरकरार रखी है। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा(SKM) ने एसकेएम ने कुल 32 विधानसभा सीटों में से 31 पर पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं वहीँ एक सीट पर एसडीएफ आगे है. बता दें कि 19 अप्रैल को सिक्किम में पहले चरण में 32 विधानसभा क्षेत्रों और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई थी.
सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती के साथ साथ अरुणाचल प्रदेश में भी 2 जून को सुबह 6 बजे शुरू हो गई है।अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों में से 50 सीटों पर मतदान हुआ था। यहां पर भाजपा के 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ 44 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 2 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को यहाँ एक भी सीट पर जीत नहीं मिल पाई है। एनपीइपी 4 सीट जीत चुकी है वहीं अन्य ने 5 सीटें जीत ली हैं। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों में से 50 सीटों पर वोटिंग हुई थी. अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे थे जिसमें 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए।अरुणाचल प्रदेश में बहुमत के लिए 31 सीटें जीतने की जरुरत थी.




