राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी की गई. सेक्स रैकेट की सूचना के बाद एसएसपी और सिटी एसपी के निर्देश पर छापेमारी की गई.रांची के हरिओम टावर के सामने ली डिजायर कॉम्प्लेक्स के बैंबो स्पा सेंटर में कल रात पुलिस ने छापेमारी की छापेमारी में लगभग 10 से 12 युवक युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया. पुलिस टीम को वहां पहुंचते ही अफरातफरी मच गई थी। सभी इधर – उधर छुपने लगे थे . पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी. युवक युवतियों के पास से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये है.पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लालपुर थाना ले गई है.और पूछताछ जारी है.




