रजत पर्व का उत्सव: 8,799 हजार करोड़ की 1087 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

0
hemant soren


झारखण्ड : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली खूंटी के उलिहातू में सीएम और राज्यपाल ने धरती आबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शत-शत नमन किया।आज झारखण्ड के 25वीं वर्षगांठ के झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह में सीएम हेमंत सोरेन,राज्यपाल संतोष गंगवार, विधायक कल्पना सोरेन, के.राजू एवं अन्य शामिल हुए. झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह में 209 योजनाओं का शिलान्यास एवं 878 योजनाओं का उद्घाटन हुआ। कुल 8,799 हजार करोड़ की 1087 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार एवं केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से आत्मीय मुलाकात की तथा शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया.सीएम ने कहा

हम इस देश के मूलवासी हैं। इस देश के हम प्रथम वारिस हैं। हमें इस बात पर गर्व है।आज हम देश के अग्रणी राज्य के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को कटिबद्ध हैं और पूरा तैयार हैं.इस प्रदेश ने अपना हर चीज देश को समर्पित किया।दुनिया में अगर देश की पहचान बनी है तो कहीं ना कहीं झारखण्ड की बहुत बड़ी भूमिका है। हमें भी उम्मीद है कि देश इस राज्य को उतना सम्मान दे, अधिकार दे, जिस अधिकार के हकदार हम हैं.सीएम ने कहा झारखण्ड वीरों की धरती है। वीर शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर झारखण्ड राज्य को जन्म दिया है, जिनके संघर्ष, अथक प्रयास और बलिदान से इस राज्य का निर्माण हुआ है उनके सपनों का झारखण्ड बनाना हम सभी कर्तव्य है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here