Sweta दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने शनिवार को एक वर्चुअल प्रार्थना सभा का आयोजन किया था, जिसमें 101 से अधिक देशों के लोगों ने भाग लिया। इस बात की जानकारी खुद श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पर दी है।श्वेता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहती हैं, ”मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मुझे आप लोगों को बहुत धन्यवाद देने का मन कर रहा है। आप लोगों ने हमारे साथ मंत्र जाप किया। आप लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं कहना चाहूंगी गुलशन (सुशांत) कहीं नहीं गया है। वह यही पर है, हमें देख रहा है सबकुछ महसूस कर रहा है। आप लोगों का प्यार उसके साथ है। हम उसके लिए दिल से प्रार्थना कर रहे हैं।”श्वेता ने आगे कहा कि ये पूरा डेडिकेशन गुलशन के लिए है। सुशांत के लिए है। उसकी आत्मा की शांति के लिए है और सत्य के लिए है। जो भी सच है भगवान करें हमें पता चले। सीबीआई को सही-सही लीड्स मिले और हमें सच का पता चले।इस पोस्ट को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, इस आयोजन को लेकर बहुत शुक्रगुजार हूं। हमें अपने चारों ओर सशक्त सकारात्मकता महसूस हो रही है। उन सभी लोगों को धन्यवाद, जिन्होंने इसे ऑर्गेनाइज करने में मदद की और इस बड़े परिवार में शामिल हुए।
https://www.instagram.com/p/CENGpSnFeL5/?igshid=bdm96h9u740h
यह एक अद्भुत अनुभव है। 101 से ज्यादा देशों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह हिंदू, मुस्लिम या ईसाई थे। सभी ने सुशांत के लिए गायत्री मंत्र का जाप किया।Ranjana pandey