रांची में शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस”हम पूरी तरह से तैयार हैं”

0

रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की टीमें 23 से 27 फरवरी तक चौथा टेस्ट खेलेंगी। ऐसे में टीम इंडिया आज दोपहर 1 बजे जेएससीए ग्राउंड में अभ्यास के लिए पहुंची. टीम में मुख्य बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल समेत बल्लेबाज और गेंदबाज शामिल थे. नेट प्रैक्टिस से पहले टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने टीम इंडिया की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.जेएससीए स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाज Shubhman Gill ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि टीम जीतने के लिए पूरी कोशिश करेगी, हम पूरी तरह से तैयार हैं।प्रेस कांफ्रेंस में Shubman Gill से यहां धोनी के बगैर खेलने और टीम उनको यहां कितना मिस करेगी? को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने जवाब में कहा, “रांची में ही नहीं, हम चाहें भारत में कहीं भी खेलें, हर जगह हर कोई उन्हें मिस करता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here