श्रद्धा हत्याकांड : टीवी एक्टर इमरान नजीर ने किया चौकाने वाला खुलासा, आफताब के ड्रग एडिक्ट होने पर श्रद्धा ने मांगी थी मदद

0

मुंबई के एक टीवी अभिनेता इमरान नजीर खान ने आज श्रद्धा हत्याकांड को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है। नजीर खान ने उन्होंने बताया कि, “श्रद्धा को मैं जानता था। उसने मुझे फरवरी 2021 में बताया था कि वह नर्क की जिंदगी जी रही है। दिवंगत श्रद्धा वाकर ने दो साल पहले उन्हें बताया था कि उसका बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला ड्रग एडिक्ट था और लगभग 2-3 साल से ड्रग्स ले रहा था। उन्होंने बताया कि श्रद्धा वाकर ने इस मांमले में टीवी अभिनेता से मदद भी मांगी थी।उसने मुझसे आफताब के रिहैब सेंटर के बारे में जानकारी मांगी थी।”उन्होंने बताया कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में कई वंचित युवाओं की मदद करने वाले इमरान ने श्रद्धा की मदद करने का वादा किया था, लेकिन दुर्भाग्य से दिल्ली जाने के बाद उन्होंने उनसे संपर्क नहीं किया। उन्होंने बताया कि वे मुंबई से बाहर कश्मीर के कुपवाड़ा के चौकीबल में अपने गृहनगर में थे और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि मुंबई में क्या हो रहा है। वह सोमवार सुबह मुंबई लौटे और सभी समाचार चैनलों पर श्रद्धा वाकर की मौत की खबर देखकर सदमे में चले गए।

बता दें कि इमरान नज़ीर खान ने गठबंधन (कलर्स),अलादीन – नाम तो सुना होगा (सब टीवी), मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव (स्टार प्लस), हमारी बहू सिल्क (ज़ी टीवी), मैडम सर (सब टीवी) जैसे शो में अभिनय किया है। वे एक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्रभावकार और डिजिटल प्रमोटर हैं। उन्होंने सहायक भूमिकाओं में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here