शिल्पी नेहा तिर्की: सूर्या हासदा एनकाउंटर की CBI जांच हो,130वें संविधान संशोधन केंद्र का स्वार्थी कदम

0
Shilpi Neha Tirkey

कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने 130वें संविधान संशोधन को केंद्र सरकार का स्वार्थी कदम बताया। 130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि “सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है। हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मामला इसका उदाहरण है। कुछ भी साबित नहीं हुआ, फिर भी उन्हें जेल भेजा गया।” इसके अलावा शिल्पी नेहा तिर्की ने सूर्या हासदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की भी मांग की है।उन्होंने कहा कि सूर्या हासदा अपराधी नहीं बल्कि राजनीतिक कार्यकर्ता थे। तीन बार चुनाव लड़ चुके हासदा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में ह’त्या कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here