झारखण्ड: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज मांडर के बांसजाड़ी गाँव में किसानों से किसान समृद्धि योजना की चर्चा की.मंत्री ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत किसानों को सौर ऊर्जा से संचालित पंप उपलब्ध कराया जा रहा है. दो तरह के सौर ऊर्जा पंप किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं.कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज कहा ”हर खेत को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य के साथ झारखंड में किसान समृद्धि योजना की शुरुआत हो गई है . 90 प्रतिशत अनुदान पर किसान इस योजना का लाभ उठा सकते है , मतलब मात्र 18 हजार 175 रुपए के अंशदान से किसान इस योजना का लाभ आसानी से ले सकते है . सौर ऊर्जा से संचालित पंप से खेत में लगे फसल का पटवन आसानी से संभव होगा . लाभुक इस योजना का लाभ ले कर पटवन के लिए अब तक किए जा रहे खर्च की बचत कर सकते है . झारखंड में ये पहला मौका है जब किसान समृद्धि योजना के धरातल पर उतरने से किसानों के चेहरे पर खुशी को महसूस किया जा सकता है . राज्य के किसानों से अपील है कि किसान समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें और कम खर्च पर फसल के पटवन का लाभ लें .”




