वीडियो शेयर कर निशिकांत दुबे ने लिखा: जिन सज्जनों को प्रियंका गांधी जी के हमास समर्थन का सबूत चाहिए था,उनके लिए

0
Nishikant Dubey

गोड्डा/ झारखण्ड : एक्स पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने The Milli Chronicle नामक एक अकाउन्ट द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो शेयर किया है और लिखा”जिन सज्जनों को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के हमास समर्थन का सबूत चाहिए था,उनके लिए”बता दें कि भाजपा हमेशा से ही प्रियंका गांधी पर हमास समर्थक होने को लेकर निशाना साधते रही है।इससे पहले भी गुरूवार को एक्स पर निशिकांत दुबे ने पोस्ट किया था”कॉग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के फिलिस्तीन बैग लहराने के कारण वहाँ के आतंकवादी संगठन हमास ने पाकिस्तान जाकर इस फ़रवरी में लश्करे तोयबा, जैश ए मोहम्मद के साथ कश्मीर दिवस मनाया था। पहलगाम में हिंदुओं की हत्या में भी हमास का नाम आ रहा है ।वोट बैंक के कॉंग्रेस आतंकवादी संगठन के मन को बढ़ाकर हिंदुओं की हत्या कब तक कराएगी?”

The Milli Chronicle अकाउन्ट पर जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें एक बड़ी संख्या में लोग मोटरसाइकिल पर सवार दिख रहे हैं.अकाउंट पर वीडियो के साथ लिखा गया”कश्मीर में हमास: पहलगाम आतंकी साजिशकर्ताओं ने 5 फरवरी, 2025 को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक संयुक्त हमास-जेईएम-एलईटी रैली में भाग लिया।शहीद साबिर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम ने पीओके में हमास की पहली औपचारिक उपस्थिति को चिह्नित किया। भयावह धमकियाँ दी गईं: “दिल्ली में खून बहाया जाएगा। कश्मीर को भारत से अलग कर दिया जाएगा”।इस प्रकार, पहली बार, हमास ने औपचारिक रूप से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अपनी उपस्थिति स्थापित की, जिसमें इसके ईरान स्थित प्रतिनिधि डॉ. खालिद अल-कदौमी ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। अन्य उल्लेखनीय फ़िलिस्तीनी हस्तियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here