एकबार फिर इंसानियत को शर्मसार करते हुए झारखंड,गोड्डा में 2 लोगों को पत्थरों से कूच-कूच कर दी हत्या ?

RANCHI: एकबार फिर इंसानियत को तार तार करने वाली घटना सामने आई है, गोड्डा ज़िले में दो युवकों के शव मिलने होने से सनसनी फैल गई है. दोनों युवकों की पत्थर से पीटकर हत्या किये जाने का अंदेशा लगाया जा रहा है. घटना बोअरिजोर थाना क्षेत्र के भूस्का हटिया मैदान की है. महगामा के पुलिस उपाधीक्षक DSP शिव शंकर तिवारी ने शनिवार को दोनों लाशों की बरामदगी की सूचना देते हुए बताया कि प्रथम दृष्ट्या दोनों युवकों को पत्थर से कुचलकर मारे जाने की आशंका है.उन्होंने बताया कि मृतकों में एक की शिनाख्त बलबड्डा थाना क्षेत्र के दरिया चक निवासी 40 वर्षीय रामचंद्र मड़ैया के रूप में. जबकि दूसरे का बोअरिजोर थाना क्षेत्र के सिजुआ कोल निवासी 36 वर्षीय ताला बेटा किस्कू के रूप में हुई है. जानकारी देते हुए बताया कि वास्तविक घटना की जानकारी जांच के बाद ही हो सकेगी,पुलिस छानबीन में जुटी है और जल्द ही अपराधियों को सलाखों के पीछे लेकर आएगी। The News Mirchi



