आरोग्यम हॉस्पिटल हजारीबाग की शर्मनाक लापरवाही, मरीज के ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ा स्टंट

0

Shameful negligence of Arogyam Hospital, Hazaribagh, Stunt left in stomach after patient’s operation

हजारीबाग का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल हजारीबाग आए दिन अपने कारनामों के वजह से सुर्खियों में रहता हैं, इस बार मामला बेहद ही शर्मनाक है , इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है I मामला 30 जुलाई 2023 का है , अस्पताल के ही नजारत कर्मी को किडनी स्टोन के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया I ऑपरेशन तो किया गया साथ ही आरोग्यम अस्पताल के डॉक्टरों ने भारी लापरवाही का परिचय देते हुए पेट में ही स्टंट छोड़ दिया जिससे मरीज की जान पर बन आई I आपको बता दे कि जब मरीज की हालत दिन प्रतिदिन जब बिगड़ने लगी तो वेल्लोर में इलाज के दौरान पता चला की पेट में स्टंट छूट गया है तब जाकर ऑपरेशन कर इसे बाहर निकाला गया और जाकर मरीज की जान बची है I इन सब के बाद मरीज के पुत्र टीपू सुलतान ने डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य सचिव ओर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को चिट्ठी लिखकर की I इसके बाद हजारीबाग के सिविल सर्जन ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर मामले की जांच करने के आदेश दिए है I

समाजसेवी मनोज गुप्ता ने डीसी के पास इस अस्पताल के खिलाफ जांच करने के लिए आग्रह किया है जिसमे प्रमुख्तः कोरोना से बचाव की जीवनरक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी , जिला परिषद द्वारा डिस्ट्रिक्ट चौक पर तीन तीन भवन अस्पताल को सौंपे जाने के मामला है साथ ही आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने का भी मामला है I

Shameful negligence of Arogyam Hospital, Hazaribagh, Stunt left in stomach after patient’s operation

इसे भी पढ़े : रामगढ़ : DC ने अधिकारियों को डिस्पैच और रिसीविंग कार्यों के दिए निर्दे

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here