बॉलीवुड बादशाह शाहरुख़ ख़ान के फैंस का इंतजार खत्म होता दिख रहा है. करीब दो साल से शाहरुख़ खान के फैंस लगातार उनकी अपकमिंग फिल्म के बारे में जानने के लिए बेकरार हैं. साल 2018 में ‘जीरो’ के बाद से ही शाहरुख़ को दर्शक पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं. लॉकडाउन के दौर में ‘किंग ख़ान’ ने घर बैठे कई फिल्मों की स्क्रिप्ट सुनी है. वहीं अब खबर है कि वो ‘वॉर’ फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की मेगा ऐक्शन फिल्म में नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म का टाइटल फिलहाल ‘पठान’ बताया जा रहा है.बॉलिवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख़ इसके अलावा राजकुमारी हिरानी के साथ एक सोशल कॉमेडी फिल्म भी करने वाले हैं. जबकि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनेगी. YRF Project 50 के तहत इस ऐक्शन फिल्म का निर्माण होगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘पठान’ में शाहरुख़ ख़ान अपने करियर के अब तक के सबसे ग्रैंड रोल में नज़र आएंगे. पर्दे पर उन्हें हाई ऑक्टेन एक्शन के साथ ही लार्जर दैन लाइफ वाली इमेज देने की कोशिश है. सिद्धार्थ आनंद का आइडिया शाहरुख़ को बहुत पसंद आया है और उन्होंने कहा कि वो भी ऐसी ही किसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे. इस फिल्म में शाहरुख़ के कैरेक्टर का नाम भी ‘पठान’ होगा.खबर यह भी है कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए दीपिका पादुकोण से बात चल रही है. फिल्म ‘ओम शांति ओम’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों में दीपिका और शाहरुख़ की जोड़ी पहले ही कमाल दिखा चुकी है. बहरहाल, फिलहाल ‘पठान’ को लेकर प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है.बताया जा रहा है कि यश राज फिल्म्स एकसाथ शाहरुख़ ख़ान की ‘पठान’ और सलमान खान की ‘टाइगर 3’ की घोषणा करने वाला है. यह घोषणा अगले महीने यानी सितंबर में हो सकती है.Ranjana pandey



