सर्वर डाउन ‘मंईयां सम्मान योजना’ के लाभुक हो रहे है परेशान,दो चार पंचायत ही ले पा रहे है इसका लाभ.

0
maiyaan samman yojana

झारखंड सरकार द्वारा ‘मैया सम्मान योजना’ तहत झारखंड की बहनों को सम्मान देने की योजना बनाई गई है .जिसकी आवेदन फार्म भरना शुरू हो चूका है.झारखण्ड सरकार ने 3 से 7 अगस्त तक नगर निगम क्षेत्र में 21 जगहों पर शिविर लगाकर लाभुक महिलाओं को फॉर्म को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने को कहा है .लेकिन यह लग रहा है अब की एक सप्ताह में यह लक्ष्य पूरा नही हो पायेगा.मौसम के कारन सभी जगह सर्वर डाउन चल रहा है.सर्वर डाउन के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया.कंप्यूटर ऑपरेटर का कहना है की मौसम के कारन सुबह से ही सर्वर डाउन चलता है.सभी महिलाये भूखे पियासे आती है और सर्वर डाउन के कारन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नही हो पा रहा है,सभी शाम तक इन्तजार करती है फिर घर लौट जाती है.सर्वर डाउन होने से पोटका के 34 पंचायत में सिर्फ दो चार पंचायत में काम हो रहा है बाकि सभी जगह सर्वर ड्वेन के कारन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है .वही आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में दूसरे दिन भी सर्वर डाउन रहा वह तो काम अभी तक शुरू भी नही हो पाया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here