रांची : रिम्स ट्रामा सेंटर के बाहर एक वृद्ध महिला के लावारिस हालत में होने की खबर पर संज्ञान लेते हुए मंत्री इरफ़ान अंसारी ने वृद्ध महिला के समुचित इलाज और देखरेख करने के लिए रिम्स प्रबंधन को निर्देशित किया.मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा “संवेदनशीलता हमारी पहचान है, किसी जरूरतमंद की सेवा करना तीर्थ भ्रमण के बराबर है।”रिम्स ट्रामा सेंटर के बाहर एक वृद्ध माताजी को लावारिस हालत में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़ दिया गया था यह मामला मेरे संज्ञान में जब आया तो मैंने तुरंत रिम्स प्रबंधन को निर्देशित कर वृद्ध माताजी का समुचित इलाज और देखरेख करने का निर्देश दिया।जिसके बाद रिम्स के चिकित्सकों द्वारा वृद्ध माताजी की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें समुचित इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, साथ ही उनकी देखरेख की जा रही है।मेरा आप सभी से अपील है कि मानवता के नाते किसी घायल या जरूरतमंद व्यक्ति की तस्वीर खींच करके सोशल मीडिया में डालने से पहले उनकी सहायता करें ताकि उन्हें समय पर मदद मिल सके।




