नकली दवाइयों पर लगेगी लगाम, QR कोड के बिना नहीं बिकेगी दवाई, डॉ. इरफान अंसारी ने दी चेतावनी

0
Irfan Ansari

रांची : राज्य सरकार ने झारखंड में नकली दवाइयों के कारोबार पर अब कड़ा एक्शन लिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट कर दिया है जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो दवा माफिया हो या भ्रष्ट अधिकारी।

QR कोड के बिना नहीं बिकेगी दवा – नकली दवाइयों पर लगेगी लगाम

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अब QR कोड ही नकली और असली दवा के बीच की दीवार बनेगा।सरकार ने बड़ी पहल करते हुए 300 महत्वपूर्ण दवाओं के लिए QR कोड अनिवार्य कर दिया है। अब पेनकिलर, बुखार की दवा, प्लेटलेट बढ़ाने वाली दवाएं, शुगर व थायरॉयड की दवाएं, गर्भनिरोधक व विटामिन सप्लीमेंट्स जैसी प्रमुख दवाएं QR कोड के बिना बाजार में नहीं बिकेंगी। यह कोड हर दवा की असली पहचान, निर्माता, बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी तारीख की जानकारी देगा – जिससे नकली दवा की पहचान तुरंत हो सके।

दवा दुकानों को अंतिम चेतावनी – बिना रजिस्ट्रेशन की दवा मिली, तो दुकान सील

सभी मेडिकल दुकानों को साफ निर्देश दिया गया है अगर बिना रजिस्ट्रेशन वाली कोई दवा पाई गई, तो दुकान का लाइसेंस तुरंत रद्द होगा।

कफ सिरप का दुरुपयोग युवा पीढ़ी को कर रहा है नष्ट

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बाजार में बिक रहे कई कफ सिरप में पाया जाने वाला कोडीन और अल्कोहल युवाओं को नशे की लत में धकेल रहा है। यह कफ सिरप दवा के नाम पर ज़हर बन चुका है, जो ब्रेन और लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है। मंत्री ने कहा कि कफ सिरप का दुरुपयोग कर युवा पीढ़ी को नष्ट किया जा रहा है, जिसे हर हाल में रोका जाएगा। सभी मेडिकल दुकानों को निर्देश दिया गया है कि बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के यह सिरप बेचना अपराध होगा, और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ड्रग इंस्पेक्टर हों सतर्क – वर्ना कार्रवाई तय

राज्य के सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जांच करें। नकली दवा बरामद होने पर सीधी कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here