झारखण्ड : पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अमृत स्टेशन योजना के तहत देश भर के 103 स्टेशनों का ऑनलाइन लोकार्पण किया।पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड के 3 आधुनिकीकृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। जो अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए गए हैं, जिनमें खूंटी जिले का गोविंदपुर रोड स्टेशन, साहिबगंज का राजमहल स्टेशन,और देवघर का शंकरपुर स्टेशन शामिल हैlइस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गोविंदपुर रोड स्टेशन के उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे।अर्जुन मुंडा ने कहा यह केवल एक स्टेशन का उद्घाटन नहीं, बल्कि “नए भारत के निर्माण” की दिशा में एक मजबूत कदम है। रेलवे, भारत की जीवन रेखा है, हर दिन करोड़ों यात्री इसका उपयोग करते हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्वस्तरीय अनुभव देने के लिए देश भर में 1300 से अधिक और झारखंड में 57 स्टेशनों को पुनर्विकसित कर अमृत भारत स्टेशन का निर्माण जा रहा है।यह योजना केवल रेलवे स्टेशनों के बुनियादी ढांचे को सुधारने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य स्टेशनों को आधुनिक, सुव्यवस्थित और यात्रियों के अनुकूल बनाना है। यह पहल न केवल यात्रियों के लिए सुखद अनुभव सुनिश्चित करेगी, बल्कि स्थानीय रोजगार, पर्यटन और आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहित करेगी।




