TAC की बैठक: आदिवासियों का समग्र विकास कैसे हो, भाषा संस्कृति सभ्यता कैसे संरक्षित हो मुद्दों पर हुई बात

0
cm hemant soren

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखण्ड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद् की बैठक हुई। रांची में आदिवासी सलाहकार परिषद(TAC) की बैठक में कुल 19 सदस्य हैं, जिनमें JMM के 11, कांग्रेस के 4, भाजपा के 2 और 2 मनोनीत सदस्य शामिल हुए।बैठक में CNT एक्ट में थाना क्षेत्र की बाध्यता समाप्त करने पर सहमति बन गई. बैठक में CNT एक्ट लागू किए जाने के समय के तीन थाना को ही प्रभावकारी बनाये जाने पर TAC सदस्य एकमत हुए. इसे लागू करने से पहले राज्य सरकार द्वारा कानूनी राय ली जाएगी. वहीं इस बैठक का BJP ने बहिष्कार किया। TAC में शामिल भाजपा के विधायक ने बैठक से दूरी बनाई। झारखंड जनजातीय सलाहकार समिति (TAC) की बैठक पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने कहा, “TAC की बैठक आज हुई। मैं वहां अध्यक्ष के नाते था। सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी बातें रखी हैं। राज्य में आदिवासी हितों पर कैसे बेहतर काम किया जा सके, आदिवासियों का समग्र विकास कैसे हो, भाषा संस्कृति सभ्यता कैसे संरक्षित हो इन मुद्दों पर बात हुई है। राज्य में आदिवासियों की जमीन खरीद बिक्री को लेकर चर्चा हुई। इन सभी चीजों पर विभाग को दस्तावेज तैयार करने के लिए कहा गया है। उसके आधार पर आगे के निर्णय लिए जाएंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here