Senior students of Computer Science and Engineering of Central University of Jharkhand warmly welcomed the junior students
सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड के छात्रों ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ अपने जूनियर छात्रों का स्वागत किया , इस मौके पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एम टेक फाइनल ईयर के छात्रों संगीता, धर्मराज, नरेंद्र, नवोदिता, पुजा , कुणाल, बबन, मुस्कान अभिषेक तथा अन्य ने संगनोत्सव 2.0 फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया और कॉलेज में दाखिला लेने वाले अपने नीचे आए छात्रों को सम्मान और प्यार के साथ कॉलेज में स्वागत किया , कार्यक्रम में कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम के साथ साथ कॉलेज के डिपार्टमेंट के गुरुओं ने भी अपने गुरु मंत्र दिए । कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर विशेष और मिस फ्रेशर श्रद्धा सिंह बनी । सम्पूर्ण कार्यक्रम आईओटीएस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड , इनफाइनेंस लर्निंग सलूशन, वरदान हॉस्पिटल रातु , नारायणी नेक्स्ट तथा वाहन बीमा केंद्र मखमंद्रो के द्वारा प्रायोजित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम रातु ब्रांबे कैंपस में संपन्न हुआ I
Senior students of Computer Science and Engineering of Central University of Jharkhand warmly welcomed the junior students
इसे भी पढ़े : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में धर्मपत्नी संग टेका माथा



