वरिष्ठ झामुमो नेता व महेशपुर (पाकुड़) से विधायक स्टीफन मरांडी की बिगड़ी तबीयत,ओडिशा के अस्पताल में चल रहा इलाज

0

झारखंड के महेशपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक स्टीफन मरांडी की तबीयत बिगड़ गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका इलाज संबलपुर (ओडिशा) के बुर्ला अस्पताल में चल रहा है।विधायक स्टीफन मरांडी वेल्लोर के राजधानी रांची आने के दौरान ओडिशा के बोलांगिर में उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें संबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, बताया जा रहा है की उनकी स्थिति चिंताजनक है।ट्रेन द्वारा वेल्लोर से झारखंड आते समय उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें बलांगीर रेलवे स्टेशन पर उतारना पड़ा। जहां से उन्हें एंबुलेंस द्वारा बलांगीर के भीम भोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें संबलपुर रेफर किया गया।झारखंड के उप-मुख्यमंत्री भी रह चुके स्टीफन मरांडी के साथ उनकी एक बेटी भी मौजूद है। बलांगीर के जिलाधिकारी लंबोदर धरूआ और बलांगीर के अतिरिक्त एसपी उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here