7 मार्च से पहली-आठवीं कक्षा के लिए खुल जाएंगे झारखंड के सात जिलों में स्कूल

0

आपको बता दें कि 17 जिलों में 4 फरवरी से ही पहली से बारहवीं तक के स्कूल बच्चों के लिए खोल दिए गए थे जबकि 7 जिलों में नौवीं से 12वीं के स्कूल बच्चों के लिए खोले गए थे।कोरोना की वजह से राज्य में शिक्षा को प्रभावित होने से रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है ।आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के बाद स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने गाइडलाइन के अनुसार झारखण्ड के 17 जिलों में 4 फरबरी से स्कूल खुल चुके हैं। इन सात जिलों में नौवीं से 12वीं के छात्र छात्राओं के लिए स्कूल खोले गये थे .शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा ने इसके लिए संबंधित रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां और बोकारो के उपायुक्त, क्षेत्रीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इन सातों जिलों में पहली से आठवीं की क्लास 7 मार्च से शुरू की जा सकेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here