IIIT से PhD कर रही सविता कच्छप,सीएम ने दी 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि

0

रांची : IIIT से PhD कर रही रांची से होनहार बहन सविता कच्छप और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर सीएम हेमंत सोरेन ने 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा।सीएम हेमंत सोरेन ने आज एक्स पर जानकारी देते हुए बताया,” मुझे बताया गया है कि सविता कच्छप आदिवासी समुदाय की सबसे कम उम्र की अभ्यर्थी हैं जिनका चयन IIIT, रांची में PhD हेतु इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में हुआ है।युवाओं के सपनों को साकार करने का हरसंभव प्रयास कर रही है अबुआ सरकार। सविता बहन अपनी पढ़ाई और रिसर्च जारी रखें, सरकार आपके साथ है।”

कभी करती थी रेज़ा का काम, आज IIT से PhD, सरकार से की थी मदद की अपील :

बता दे कि सविता बेहद ही साधारण परिवार से आती हैं। पिता बचपन में ही गुजर गए। मां दिहाड़ी मज़दूरी करके परिवार को चलाया। सविता भी रेज़ा का काम कर चुकी हैं। सविता ने पोल्टीक्निक के बाद बीटेक और एमटेक किया। अब सविता इलेक्ट्रिक कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग से पीएचडी कर रही है। सविता ने बताया कि पॉल्टेकनिक के बाद नौकरी लग रही थी लेकिन उन्हें रिसर्च फ़ील्ड में जाना था और मिथक को तोड़ना था। इसलिए पढ़ाई जारी रखी। फ़िलहाल सविता को एक हाईकॉन्फ़िगरेशन का लैपटॉप चाहिए जिससे वह अपनी पढ़ाई और रिसर्च जारी रख सकें। सविता ने सरकार से मदद की अपील की थी। जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने आज सविता के परिवार को 2 लाख का चेक सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here