रांची : बाधाओं को पार कर, हेमंत सरकार ने नववर्ष में JSSC CGL के 1910 सफल युवाओं को सरकारी नौकरी का उपहार दिया.आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के माध्यम से चयनित पदाधिकारियों और कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।ये नवचयनित अभ्यर्थी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक-सह- कानूनगो, कनीय सचिवालय सहायक और प्लानिंग असिस्टेंट के पदों पर योगदान देंगे ।




