जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज एक्स पर पोस्ट कर लिखा ”सीएम हेमंत सोरेन आपके स्वनामधन्य कांग्रेसी मंत्री बन्ना गुप्ता ने निम्नांकित ज्ञापांक अधिसूचना जारी किया है जो ग़लत है. इसे तुरंत रद्द करिए. यह अधिकार केवल मुख्य मंत्री का है. कार्यपालिका नियमावली ने मात्र 30 दिन के लिए यह तदर्थ अधिकार मुख्य सचिव को दिया है.”गौरतलब है कि मंत्री बन्ना गुप्ता का एक लेटर पैड सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लिखा गया है कि वर्तमान में अभियान निदेशक के पद पर कार्यरत IAS आलोक त्रिवेदी को अगले आदेश तक स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है. यानि कि मंत्री द्वारा खुद अपने विभाग के सचिव को अतिरिक्त प्रभार दिया जा रहा है.




