रांची: जेएसएसपीएस के हॉस्टल में दुमका की खिलाड़ी कल्पना ने कर लिया सुसाइड

0

रांची के खेलगांव स्थित जेएसएसपीएस के हॉस्टल में दुमका की रहने वाली खिलाड़ी कल्पना ने घटना मंगलवार देर शाम आत्महत्या कर ली। कल्पना कुमारी ताइक्वांडो में अपना भविष्य तलाश कर रही थी .उसका शव फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय दो ही खिलाड़ी हॉस्टल में थीं।ताइक्वांडो के क्षेत्र में कल्पना पिछले 5 साल से प्रैक्टिस कर रही थी. वह खेलगांव स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के हॉस्टल में रहती थी. झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन समिति के तहत वह यहां रहकर प्रैक्टिस करती थी.सहपाठियों के अनुसार उसका अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में चयन नहीं हो पाया. इस कारण से वह तनाव में चल रही थी. आशंका जताई जा रही है कि शायद इसी कारण कल्पना ने सुसाइड कर लिया.सूचना मिलने पर कल्पना के परिजन रांची पहुंच गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here