Ranchi : रविवार को सांसद संजय सेठ ने अपने केंद्रीय कार्यालय में पत्रकार मित्रों के साथ संवाद किया। उन्हें बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न पीएसयू के सीएसआर से 2000 सोलर हाई मास्ट लाइट लगाया जाना है। सांसद संजय सेठ ने कहा दुर्गापूजा के पवित्र त्यौहार पर अपने क्षेत्र की जनता को यह मेरी तरफ से दिया हुआ उपहार होगा।यह सोलर हाई मास्ट लाइट मुख्य रूप से रांची लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्थित धूमकुड़िया भवन, अखड़ा, सरना स्थल, सामुदायिक भवन, विवाह भवन, चौपाल, सरकारी विद्यालय, गांव के प्रमुख चौक चौराहा व अन्य सार्वजनिक स्थान के साथ ही हाथी प्रभावित क्षेत्रों में भी लगाए जाएंगे।




