संजय सेठ:रांची को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने हेतु सीधी हवाई सेवाएं प्रारंभ करने की आवश्यकता

0
Sanjay Seth

रांची: राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में आज सांसद संजय सेठ ने यात्री सुविधाओं के लोकार्पण अवसर पर एयरपोर्ट के समग्र विकास को लेकर अपने विचार रखे तथा कई महत्वपूर्ण सुझावों से अवगत कराया। संजय सेठ ने रांची एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, आधुनिक यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा इसे देश के चुनिंदा और विकसित एयरपोर्ट्स की श्रेणी में शामिल करने को लेकर भी अपने सुझाव रखा। संजय सेठ ने कहा है कि,”झारखंड की राजधानी रांची को देश के प्रमुख शहरों से और अधिक सशक्त रूप से जोड़ने हेतु वाराणसी, रायपुर, गुवाहाटी सहित अन्य महत्वपूर्ण शहरों के लिए सीधी हवाई सेवाएं प्रारंभ करने की आवश्यकता है।यह व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण कदम होगा। पिछले पांच वर्षों में रांची एयरपोर्ट ने यात्री सुविधाओं और संचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों के लोग भी हवाई यात्रा के लिए रांची एयरपोर्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह हम सभी के लिए गर्व और उपलब्धि का विषय है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here