भाजपा: राजीव रंजन की गिरफ्तारी साजिश प्रतीत हो रहा

0
rajiv ranjan mishra

रांची:भाजपा का कहना है कि रांची के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं भाजपा कार्यकर्ता राजीव रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। जिन परिस्थिति में इनके गिरफ्तार होने की कहानी सुनाई जा रही है, वह सुनकर ही साजिश प्रतीत हो रहा है। सांसद संजय सेठ ने कहा, जिन बिंदुओं पर जांच होनी चाहिए, उस तरफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल है।आज नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह और विधायक नवीन जायसवाल, सांसद संजय सेठ ने राजीव रंजन के आवास पर परिजनों से मुलाकात कर, पूरे मामले की जानकारी लिया। साथ ही न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर से ही संबंधित अधिकारियों से बात कर, इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार भी उपस्थित रहे।

14 मई को वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वन विभाग की संयुक्त टीम ने डेली मार्केट स्थित एक होटल में छापेमारी कर मॉनिटर लिजार्ड की हत्था जोड़ी बरामद की थी। इस मामले में राजीव रंजन मिश्रा, उनके पुत्र अविनाश आनंद और अरुण राम को गिरफ्तार किया गया था। बाद में राजीव रंजन मिश्रा ने 18 मई को अदालत में जमानत याचिका दायर की। इस याचिका पर मंगलवार को एसीजेएम रवि नारायण की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की प्रोसीडिंग्स रिपोर्ट (पीआर) तलब करते हुए अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख निर्धारित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here