रांची: आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में03 जुलाई को रातू रोड में नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर के लोकार्पण को लेकर आज सांसद संजय सेठ ने अपने केंद्रीय कार्यालय में पत्रकार मित्रों से संवाद किया। इस दौरान रांची के विधायक cp singh और हटिया के विधायक navin jaiswal की गरिमामय उपस्थिति रही।सांसद संजय सेठ ने कहा रांची में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण एक सपना के पूरा होने जैसा है। रातू रोड सहित रांचीवासियों का यह सपना माननीय प्रधानमंत्री श्री narendra modi जी और परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री nitin gadkari जी ने पूरा कर दिया है। अब यह रांचीवासियों की जिम्मेदारी है कि इस कॉरिडोर को स्वच्छ और सुंदर बना कर रखें। कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अनुरोध किया कि ₹558 करोड़ की लागत से मिले इस सौगात के लोकार्पण के अवसर पर श्री नितिन गडकरी जी का ऐतिहासिक अभिनंदन करें। OTC ग्राउंड में 11 बजे आयोजित लोकार्पण समारोह और सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। सांसद संजय सेठ ने कहा झारखंड में नगर निकायों में बिजली पर पांच फ़ीसदी सरचार्ज का प्रस्ताव तैयार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड में तो ऐसा लग रहा है जैसे सरकार नगर निकायों से सिर्फ वसूली की मुहिम चला रही है। एक तरफ नगर निगम ने 39 करोड़ रूपया होल्डिंग टैक्स हासिल कर लिया है और दूसरी तरफ फिर से पांच फ़ीसदी सरचार्ज लेने की तैयारी है। यह समझ से परे है कि आखिर राज्य सरकार जनता से सिर्फ वसूली क्यों करना चाहती है? प्रशासनिक अधिकारी कभी इन मुद्दों पर क्यों नहीं सोचते? बरसात की पहली बारिश में ही रांची की जो स्थिति हुई वह पूरे राज्य ने देखा। आज भी रांची के कई मोहल्ले में पानी जमा है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सड़क सुरंग नुमा हो चुकी है। हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हर मोहल्ले में पाइप बिछाने के नाम पर गड्ढे खोद दिए गए हैं। नागरिकों को नगर निकाय क्षेत्र के नाम पर कोई सुविधा मयस्सर नहीं कराई जा रही है। राजधानी कि इस बदतर स्थिति का जिम्मेदार पूरी तरह से नगर निगम है। इन सब चीजों में सुधार की बजाय सिर्फ वसूली पर ध्यान देना जनता का शोषण है। अविलंब शासन-प्रशासन बिजली सरचार्ज के इस प्रस्ताव को वापस ले। जनहित के कार्यों पर ध्यान लगाए।




