रांची:45 साल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा सोमवार को खेत मे बेहोश पाए गए.हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष और सिमडेगा हॉकी के अध्य्क्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि वे गांव में अपने खेत गए हुए थे जहां वह बेहोश हो गए थे.प्राथमिक चिकित्सा के लिए कुरड़ेग ले जाया गया, जहां से उन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.सिटी स्कैन किया गया,सिर में खून का थक्का दिखाई दिया,जिसके बाद रांची में क्यूरेसेटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. अब झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री इरफान अंसारी को एक्स पर टैग करते हुए निर्देश जारी किया है की ”मंत्री @IrfanAnsariMLA जी, बिमल लकड़ा जी को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करवाते हुए सूचित करें।”




