सीएम सोरेन द्वारा जन्मदिन की बधाई पर राहुल गाँधी”झारखंड की प्रगति के लिए मिलकर काम करते रहेंगे”

0
rahul gandhi

रांची /दिल्ली : आज 19 जून,2026 को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 56 साल के हो गए,मौके पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने जन्मदिन की बधाई दी है.झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने बधाई देते हुए एक्स पर लिखा,”लोकसभा में माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।” सीएम सोरेन की बधाई पर राहुल गाँधी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,”आपकी शुभकामनाओं और स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, हेमंत सोरेन जी।झारखंड की प्रगति और जल, जंगल, ज़मीन के अधिकारों की रक्षा के लिए हम मिलकर तत्परता से काम करते रहेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here