झारखंड राज्यसभा चुनाव में प्रणव झा की हार और परिमल नाथवानी की जीत के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर धनबल और साजिश की राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह जनभावनाओं की नहीं, बल्कि धनबल और सत्ता के दुरुपयोग की जीत है। अंसारी ने दावा किया कि अपनों की गद्दारी के कारण उनके उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।मंत्री इरफान अंसारी ने कहा,”…दुख इस बात का नहीं कि हम चुनाव हार गए, दुख इस बात का है कि अपने ही कुछ लोगों ने विश्वास तोड़ा, गद्दारी की। अगर अपनों ने साथ निभाया होता, तो भाजपा कभी जीत नहीं पाती।आज वे पटाखे फोड़ रहे हैं, जश्न मना रहे हैं, लेकिन मैं इस दिन को हमेशा याद रखूंगा। यह हार नहीं, बल्कि धनबल और सत्ता के दुरुपयोग की जीत है।मैं मायूस जरूर हूं, मन आहत जरूर है, लेकिन निराश नहीं हूं। संघर्ष मेरी पहचान है और जनता मेरा विश्वास।…”
सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया”, और आरोप लगाया कि भाजपा ने धनबल के दम पर जीत हासिल की है। उन्होंने विजयी पक्ष को बधाई देते हुए लिखा,”यह कैसी जीत है, जहां विश्वास हार जाए और रुपया जीत जाए?फिर भी लोकतंत्र की परंपराओं का सम्मान करते हुए विजयी पक्ष को बधाई।भरे मन से बधाई, क्योंकि जीत आपकी हुई है, लेकिन कई सवाल लोकतंत्र के सामने खड़े हो गए हैं।”




