रांची : झारखंड को पूर्वांचल से जोड़ने वाली रांची गोरखपुर एक्सप्रेस को सांसद संजय सेठ ने आज ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संजय सेठ के प्रयास से आरंभ हुई यह ट्रेन झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार की यात्रा को भी सुगम बनाएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इस ट्रेन की 70% सीटें रांची से आरक्षित होंगी।सांसद ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैश्नव का आभार जताया। लोकसभा चुनाव से पूर्व ही रांची से गोरखपुर के लिए नई ट्रेन का प्रस्ताव सांसद ने रेल मंत्रालय को दिया था। जिसकी स्वीकृति उसी वक्त मिल चुकी थी। आज से इस ट्रेन का परिचालन आरंभ हुआ।




