देवघर सिविल सर्जन डॉक्टर रंजन सिन्हा को दुमका की एसीबी टीम ने 70 हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। सिविल सर्जन देवघर डॉ० रंजन सिन्हा द्वारा पश्चिम वर्धमान जिले के मो० महफुज आलम के नर्सिंग होम का प्रमाण पत्र रेनुवल के लिए एक लाख की मांग किया गया था। बाद में घूस की रकम एक लाख रूपये से बढ़ाकर 1,50,000/- रूपये कर दी गयी।आरोपी डॉ० रंजन सिन्हा द्वारा द्वारा घूस की रकम का प्रथम किस्त 70,000/- रूपये के साथ आज 16 अक्टूबर को देवघर जिला के कालीबाड़ी, बेलाबगान स्थित उनके आवास के नवजीवन हास्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर पर बुलाया था। जिसके बाद दुमका की एसीबी टीम ने सिविल सर्जन डॉक्टर को 70 हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.




