संजय राउत ने NCB की जांच को लेकर उठाया सवाल, बोले- एनसीबी का काम ड्रग की स्मगलरिंग को रोकना है, लेकिन….

0

Sanjayशिवसेना नेता संजय राउत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच को लेकर सवाल खड़े किए हैं। संजय राउत ने कहा कि एनसीबी का काम ड्रग की स्मगलरिंग को रोकना है। लेकिन वो एक-एक आदमी को बुलाकर पूछताछ कर रही है। अभी एनसीबी क्या कर रही है।

संजय राउत ने कहा कि एनसीबी का काम देश के बाहर से आने वाले ड्रग के बड़े-बड़े कनसाइनमेंट को पकड़ना उसकी जड़ तक पहुंचकर उसे खत्म करना है। फिर चाहे वो सामान हवाई मार्ग से आता हो या दूसरे किसी माध्यम से। लेकिन वो एक-एक आदमी को बुलाकर पूछताछ कर रही है।

उन्होंने कहा कि नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का काम ड्रग तस्करी को रोकना है, लेकिन यहां वे एक के बाद एक लोगों को बुला रहे है। किस क्षेत्र में, कोई लत नहीं है? कुछ को पैसे की लत है, तो कुछ अन्य व्यसनों में हैं। राउत ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए प्रत्येक शहर राज्य में सरकार द्वारा गठित एक पुलिस डिपार्टमेंट होता है।

बता दें कि, सुशांत केस में ड्रग्स एंगल की बात सामने आई थी, जिसकी जांच एनसीबी कर रही है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दीपिका पादुकोण समेत कई बड़ी हस्तियां इसकी चपेट में आ चुकी हैं। जिनसे एनसीबी पूछताछ कर रही है। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,