सलमान खान को मिली Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी

0

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फैमिली को धमकी भरी चिट्ठी भी मिली थीं.सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी भरा लेटर मिलने के बाद महाराष्ट्र राज्य सरकार ने सलमान खान को Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी देने का कदम उठाया है.इसी साल 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी.मूसेवाला की हत्या के कुछ ही दिनों बाद सलमान और सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली थी.सलमान को मारने की बात कबूलने वाले बिश्नोई गैंग के कई गैंगस्टर को पुलिस ने अरेस्ट किया है.इससे पहले उन्हें उनकी सुरक्षा बढ़ाते हुए X कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई थी.X कैटेगरी की सिक्योरिटी में उनके साथ एक पुलिस गार्ड हथियारों के साथ हमेशा तैनात रहता था. लेकिन, अब Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिलने के बाद उनके साथ दो पुलिस गार्ड तैनात रहेंगे. साथ ही उनके घर पर दो सशस्त्र गार्ड भी तैनात रहेंगे। बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने एक निजी हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया था, जिसके बाद उन्हें लाइसेंस जारी किया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here