नेपाल में 21 सितंबर से शुरू होने जा रही सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप के लिए 23 सदस्यीय भारतीय फुटबाल टीम में गोड्डा के विजय मरांडी का चयन डिफेंडर खिलाड़ी के रूप में हुआ है। झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने विजय मरांडी को बधाई, शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया”अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार विजय।आप खूब खेलो, आगे बढ़ो यही कामना करता हूँ। आपका यह भाई आपके साथ है।”
गौरतलब है क़ि टीम शुक्रवार को सऊदी अरब में एक्सपोजर-कम-ट्रेनिंग के लिए रवाना हुई। भारतीय टीम 19 सितंबर को काठमांडू पहुंचेगी।अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के सूत्रों ने बताया कि चैंपियनशिप काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। ब्लू कोल्ट्स को ग्रुप बी में भूटान और बंगलादेश के साथ रखा गया है, जबकि मेजबान नेपाल, मालदीव और पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं। एकल राउंड-रॉबिन ग्रुप चरण के बाद दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी।21 से 30 सितंबर तक दक्षिण एशियाई फुटबाल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप के तहत काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. इसमें कुल छह टीमें हिस्सा ले रही है. इनमें मेजबान नेपाल के अलावा भारत, मालदीव, बांग्लादेश, भूटान और पाकिस्तान शामिल हैं.
सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप, 2023 के लिए भारत की टीम के खिलाड़यिों में गोलकीपर: लियोनेल डेरिल रिम्मेई, दिव्याज धवल ठक्कर और मनजोत सिंह परमार हैं।डिफेंडर में थॉमस कनामुत्तिल चेरियन, जहांगीर अहमद शागू, विजय मरांडी, ए सिबा प्रसाद, मनबीर बसुमतारी, सूरजकुमार सिंह नगांगबाम और रिकी मीतेई शामिल हैं।मिडफील्डर में मंगलानथिंग किपगेन, ईशान शिशोलिया, अजरुन सिंह ओइनम, यश चिकरो, अ¨बदस येसुदासन, राजा हरिजन और थूमसोल टोंगसिन।फॉरवर्ड: ग्वागवामसर गोयारी, साहिल खुर्शीद, लिंकी मैती चाबुंगबम, केल्विन सिंह तारेम, नकुबा मैती और दिनेश सिंह सौबम हैं। भारतीय टीम के कोच शुवेंदु पांडा हैं।



