पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-सह-नगर राँची (प्रभार) नौशाद आलम ने पुलिस उपाधीक्षक हटिया कार्यालय का औचक निरीक्षण किये।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया गया है कि नहीं के साथ कार्यालय अभिलेखों का अवलोकन किया साथ ही पाँच वर्षों से लंबित कांडो की समीक्षा किये तथा इस वित्तीय वर्ष के अंत तक उसके निष्पादन करने हेतु निर्देश दिए।सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यालय की चारदीवारी को मरम्मत के साथ कार्यालय में अभिलेखो को सुरक्षित रख रखाव हेतु परिसर में अलग से कमरा निर्माण तथा उसके रंग रोगन हेतु प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दियानिरीक्षण के दौरान पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी जगन्नाथपुर एवं थाना प्रभारी तुपुदाना उपस्थित थे।



