बंगाल विधानसभा में बवाल, बीजेपी और टीएमसी विधायकों के बीच हाथापाई

0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन हंगामेदार नजर आया। यहां बीजेपी और टीएमसी विधायकों के बीच हाथापाई हुई और कपड़े भी फाड़ दिए गए. इस मामले में भाजपा ने आरोप लगाया कि जब उसने बीरभूम मामले पर चर्चा की मांग की तो टीएमसी विधायकों ने आपा खो दिया और मारपीट की. इसी दौरान बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा के साथ मारपीट की गई. इन सबके बाद बीजेपी विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया. कहा जा रहा है कि टीएमसी विधायक असित मजूमदार को भी हाथापाई में कथित तौर पर नाक में चोट लगी थी।

उन्हें अब एसएसकेएम ले जाया गया है। पूरे मामले के बाद शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा, शंकर घोष, दीपक बर्मन और नरहरि महतो सहित भाजपा के पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। आप सभी को बता दें कि बीजेपी विधायकों ने भी विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. दरअसल, उन्होंने दावा किया कि वेल में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा गार्डों ने उनके साथ मारपीट भी की और धक्का भी दिया। दरअसल बीजेपी ने बीरभूम हिंसा मामले में सदन में बहस की मांग की और फिर विरोध शुरू कर दिया.

इस सब के बाद सदन में स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ”उनके विधायकों को धक्का दिया गया और कपड़े भी फाड़ दिए गए. अब पूरी घटना का एक वीडियो बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया है, जो आप देख सकते हैं. इस वीडियो में बीजेपी और टीएमसी विधायक नजर आ रहे हैं. आपस में हाथापाई हो रही है. आप देख सकते हैं इस ट्वीट के साथ मालवीय ने लिखा, ”प. बंगाल विधानसभा में हंगामा बंगाल के राज्यपाल के बाद, टीएमसी विधायकों ने अब मुख्य सचेतक मनोज तिग्गा सहित भाजपा विधायकों पर हमला किया, क्योंकि वे रामपुरहाट हत्याकांड पर चर्चा की मांग कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here