RSS प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि 75 साल की उम्र पूरी होने के बाद लोगों को दूसरों को भी काम करने का मौका देना चाहिए.जब 75 साल पूरे होने पर आपको शॉल दी जाती है, तो इसका मतलब है कि अब आपकी उम्र हो गई है। अब आपको पीछे हट जाना चाहिए। भागवत के इस बयान को प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है जो की इस साल 75 साल के होने वाले हैं.कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा ”बेचारे अवार्ड-जीवी प्रधानमंत्री! कैसी घर वापसी है ये- लौटते ही सरसंघचालक के द्वारा याद दिला दिया गया कि 17 सितंबर 2025 को वे 75 साल के हो जाएंगे।लेकिन प्रधानमंत्री सरसंघचालक से भी कह सकते हैं कि -वे भी तो 11 सितंबर 2025 को 75 के हो जाएंगे!एक तीर, दो निशाने!”




