पलामू:महूदण्ड में ओपी प्रभारी पर आदिवासी महिला ने मारपीट करने का लगाया आरोप,DIG ने न्याय का दिलाया भरोसा

0
palamu DIG

हुसैनाबाद, पलामू अनुमण्डल के अतिग्रवाद व सुदूरवर्ती क्षेत्र महूदण्ड की एक आदिवासी महिला ने ओपी प्रभारी कमलेश प्रसाद सिन्हा पर जमीन विवाद में मारपीट करने का आरोप लगायी हैं। उक्त महिला ने गुरुवार को हुसैनाबाद अनुमण्डल पंहुच कर एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब एवं हुसैनाबाद में पंहुचे प्रमंडलीय पुलिस उप महानिरीक्षक नौशाद आलम से की हैं। जँहा एक तरफ डीआईजी, पुलिस अधिकारियों को जनता के प्रति मधुर सबन्ध बनाने व उग्रवाद पर सरेंडर आदि तमाम योजनाओं से जनता को जोड़ने आदि प्रमुख बातो पर पुलिसिंग व्यवस्था सुधार हेतु गुरुमंत्र दे रहे थे।तभी महूदण्ड की एक महिला सुनीता देवी पति अर्जुन परहिया ने महूदण्ड के ओपी प्रभारी कमलेश प्रसाद सिन्हा के द्वारा मारपीट के आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की,पत्र में कहा गया हैं हमलोग खेत मे घर बना रहे थे इसी बीच ओपी प्रभारी श्री सिन्हा आये व गली गलौज किया तथा मेरे पति के साथ मार पीट की,जब मैं पंहुची तो मुझे ओपी में आने व भला बुरा बोला ।महिला ने डीआईजी से साफ तौर पर कहा कि ओपी प्रभारी का आम जनता से अच्छा व्यवहार नही हैं वह क्षेत्र आदिवासी व सुदूरवर्ती हैं।डीआईजी साहब ने दिया मानवता का परिचय,फरियाद लगाने आई महिला से कहा कि हमलोग भी आप ही के भाई भतीजा हैं आपको न्याय जरूर मिलेगा उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारी को मामले को देखने व महिला को न्याय दिलाने की बात कही एवं इसे घर जाने के लिए गाड़ी भाड़ा के लिए पैसा दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here