पंडरा में दिनदहाड़े डकैती, हथियार से लैस 3 लुटेरे आए लूट लिए 70 लाख के गहने

0
robbery

रांची : मालिक की गैरमौजूदगी में पंडरा में दिनदहाड़े 3 हथियारबंद लुटेरे ज्वेलरी शॉप से 70 लाख रुपए के गहनों की लूट ले गए. 20 से 25 वर्ष के हथियार से लैस 3 लुटेरे एक बाईक पर आए.इनमें से एक दुकान के बाहर पहरेदारी करता रहा और दो साथी दुकान के अंदर गहने लूटने गया. ज्वेलरी लूटने के बाद तीनों उसी बाईक से कटहल मोड़ की ओर फरार हो गए.घटना की सूचना पर फॉरेंसिक साइंस की टीम और वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर जांच करने पहुचे . दुकान के मालिक ने मीडिया को बताया कि करीब 70 लाख रुपए के गहनों की लूट हुई है जबकि पुलिस का कहना है कि 40 लाख रुपए के गहनों की लूट हुई है और अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here